रिपोर्टर — अभय द्विवेदी
बैठक
की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि
संघ, विहिप एवं भाजपा से जुड़े कई
पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाज
के पक्ष में खुलकर सामने आए। इसके साथ ही पूर्व निगम
पार्षदों और अनेक प्रोफेशनल्स
ने भी स्वेच्छा से
समाज के साथ खड़े
होने का संकल्प लिया। कार्यक्रम
में गृह मंत्रालय, भारत सरकार की डायरेक्टर डॉ.
चित्रलेखा शर्मा, पायलट अभिनंदन के गुरु रहे
पायलट अनिल शर्मा, श्री पीके शर्मा, श्री रमेश जी ,पंडित मनके कौशिक,श्री अशोक शर्मा, ठाकुर अशोक सिंह ,श्री रामनयन यादव ,श्री छोटेलाल,श्री रामाशीष पांडेय,श्री दिलीप चौबे,श्री भगवान मिश्र,श्री रमाकांत सिंह,श्रीमती सुमन द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति
रही।
मुख्य
वक्ताओं के रूप में
डॉ. सुरेश शर्मा, श्री लवनीश भारद्वाज, मास्टर रविंदर सिंह, श्री बृजेश कुमार जादौन, श्री सूबे शास्त्री, श्री ओमप्रकाश नेताजी, श्री संजय गुप्ता, श्री राजेश गर्ग, श्री राकेश मुद्गल, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, श्री पवन शुक्ला, श्री आशीष शर्मा, श्री बोधराज भारद्वाज, श्री वाई बी शर्मा तथा
श्री अमित गौड़ ने समाज से
जुड़े ज्वलंत विषयों पर अपनी बात
रखते हुए समाज की पीड़ा को
मुखर स्वर दिया। कार्यक्रम के समापन पर
श्री अविनाश अद्वैत ने कल्याण मंत्र
का पाठ किया। मंच का संचालन अखिलेश
द्विवेदी ने बखूबी किया।
बैठक
में यह निर्णय लिया
गया कि सभी जातीय
समाजों की ओर से
तीन-तीन प्रतिनिधियों की एक संचालन
समिति गठित की जाएगी, जो
आगे की रणनीति तय
करेगी। साथ ही सवर्ण समाज
एकता मंच की ओर से
यह घोषणा की गई कि
आगामी 3 सितंबर को दिल्ली के
रामलीला मैदान में यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में
सुधार के लिए जबरदस्त
प्रदर्शन किया जाएगा।